-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बेटा खाई में गिरा, मौके पर गई जान
Last Updated on February 18, 2023 by sintu kumar
नोहराधार। हिमाचल के सिरमौर जिला (Sirmaur District) में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत (Death) हो गई। हादसा नोहराधार तहसील घंडूरी गांव से सामने आया है। मृतक व्यक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बेटा (Senior Congress leader son) था। मृतक व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय अश्विनी पुत्र दुर्गा सिंह के रूप में हुई है। दुर्गा सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। अश्विनी के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:हिमाचल: सड़क पर टहल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर गई जान
मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी रात को किसी परिचित के आमंत्रण पर उनके घर रात्रि भोजन करने गए थे। भोजन करने के बाद जब वह वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने से वह गहरी खाई (Ditch) में जा गिरे। बताया जा रहा है कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंपा दिया है। तहसीलदार नौहराधार ने आश्रितों को 20 हजार की राहत राशि जारी की।