-
Advertisement
Breaking: कोरोना काल में हिमाचल ने बदले पांच HAS -देखें बैजनाथ किसे लगाया SDM
शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों (HAS officers) को इधर उधर (Transfer) किया है और दो को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। घुमारवीं के एसडीएम (SDM) शशि पाल शर्मा को जिला कांगड़ा के धीरा का एसडीएम बनाया गया है। इसी तरह से आरटीओ कुल्लू (RTO Kullu) सलीम आजम को बैजनाथ का एसडीएम लगाया गया है। धीरा के एसडीएम विकास जंवाल को एचपीएसएससी (HPSSC) के उप सचिव पद का जिम्मा सौंपा गया है। शिमला ग्रामीण के एसडीएम मनोज कुमार को जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी का एसडीएम बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिलासपुर के एम्स में तैनाती के लिए आठ माह से इंतजार कर रहीं 100 नर्सें
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव राजीव ठाकुर को घुमारवीं का एसडीएम (SDM Ghumarwin) बनाया गया है। इसी तरह से जिला कुल्लू के पर्यटक निगम अधिकारी कृष्ण चंद को आरटीओ कुल्लू का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है और शिमला शहरी के एसडीएम मंजीत शर्मा को शिमला ग्रामीण के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार (Additional charge) सौंपा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सेक्रेटरी सर्विस ऑफिसर उर्मिला गुप्ता को मछली पालन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही तैनाती का इंतजार कर रही सविता थापा को अंडर सेक्रेटरी ट्रेनिंग एंड फॉरन असाइनमेंट के पद पर तैनाती दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

