-
Advertisement
हिमाचल में 13 कोरोना मामले, Kangra जिला में दो, छह और नौ साल के मासूम सहित 8 पॉजिटिव
Last Updated on May 31, 2020 by Vishal Rana
कुल्लू/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आज अब तक 13 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चार मामले सोलन जिला से आए हैं। जबकि 8 मामले जिला कांगड़ा के हैं। इसी तरह से एक मामला कुल्लू (Kullu) जिला के निरमंड में सामने आया है। कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के गांव जाओं का रहने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकला है। यह व्यक्ति 19 मई को अपने परिवार के साथ दिल्ली (Delhi) से निरमंड लौटा था। ये सभी लोग एक अलग एवं खाली मकान में क्वारंटीन किए गए थे। कोविड जांच के लिए जब 4 लोगों के सैंपल लिए गए तो 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकला। बुजुर्ग को जिला मुख्यालय कुल्लू में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जहां उसे आइसोलेशन पर रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पॉजिटिव निकले बुजुर्ग को केयर सेंटर में आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव निकले बुजुर्ग के अन्य परिवार के भी नियमानुसार सैंपल लिए जाएंगे।
निरमंड क्षेत्र का यह 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति दिल्ली से लौटा था। डीसी ऋचा वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कांगड़ा (Kangra) जिला में आज कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दाड़ी धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक, शाहपुर तहसील के संदू गांव का 51 वर्षीय व्यक्ति और उसका 17 वर्षीय बेटा, कुल्हान नूरपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका 9 साल का बेटा, मिझग्रां नूरपुर का दो साल का बच्चा और बारी तहसील खुड़ियां का 27 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। यह सभी ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में थे। सभी 27 मई को दिल्ली से लौटे हैं। वहीं, 24 मई को अपने परिवार के साथ मुंबई से लौटा 6 साल का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। यह परौर संस्थागत क्वारंटाइन में था। बच्चे को डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। बच्चे की मां भी पॉजिटिव पाई गई थी और डाढ में भी भर्ती है। कोरोना पॉजिटिव के नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है। इन सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking – सोलन जिला में सामने आए 4 नए मामले, Himachal में 317 पहुंचा कुल आंकड़ा
इन आठ मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 86 हो गया है। साथ ही 58 एक्टिव केस (Active case) हो गए हैं। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 326 हो गया है। एक्टिव केस 208 हो गए हैं। वहीं 113 ठीक हुए हैं। पांच की मौत हुई है। आज सोलन जिला के दो मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक 13 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 8. सोलन जिला में 4 और कुल्लू में एक मामला सामने आया है।