-
Advertisement
Corona मामलों में Kangra फिर नंबर वन, हमीरपुर से आगे निकला- आज आए सात नए मामले
Last Updated on June 13, 2020 by
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। यह सातों मामले कांगड़ा (Kangra) जिला से सामने आए हैं। कांगड़ा के चार कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं। कुल मामलों को आंकड़ों में कांगड़ा जिला फिर हमीरपुर (Hamirpur) जिला से आगे निकल गया है। हिमाचल में नंबर वन पर आ गया है। कांगड़ा में कुल आंकड़ा 135 पहुंच गया है। हमीरपुर में अभी 131 मामले हैं। एक्टिव केस (Active Case) में भी कांगड़ा हमीरपुर के आगे हैं। कांगड़ा में 59 तो हमीरपुर में 38 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: पॉजिटिव युवक के संपर्क में आया सब्जी विक्रेता Quarantine, नष्ट कीं फल-सब्जियां
वहीं, हमीरपुर में अब तक 92 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कांगड़ा में ठीक होने वाला का आंकड़ा 75 है। दोनों की जिलों में एक-एक मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल मामले 493 हो गए हैं। एक्टिव केस 176 हैं। अब तक 304 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें चार हिमाचल के बाहर चले गए सोलन के चार कोरोना पॉजिटिव भी शामिल हैं। अब तक 6 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: पंडित के कारण दूल्हा आ गया Corona की चपेट में, ये था पूरा मामला
हिमाचल में आज 1317 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लिए गए हैं। इसमें 182 नेगेटिव रहे हैं। 1135 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। जो कांगड़ा जिला में पॉजिटिव मामले आए हैं, वह 12 जून के पेंडिंग सैंपल से हैं।
कांगड़ा जिला में सात माह की मासूम सहित एयरपोर्ट कर्मी और इंजीनियर संक्रमित
कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर की 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 माह बेटी तथा 24 साल की अन्य महिला जोकि बैंक में कार्यरत है पॉजिटिव पाई गई है। यह 1 जून को टैक्सी से दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में थे। तहसील जवाली का 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह एयरपोर्ट कर्मी है और रंगपुरी नई दिल्ली से 5 जून को ट्रेन के माध्यम से लौटा है। खुंड़ियां तहसील का 49 वर्षीय ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली (Delhi) से लौटा है। वहीं, रक्कड़ तहसील का 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक इंजीनियर है। यह विजयवाड़ा से लौटा है। यह सभी परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बैजनाथ क्षेत्र का 11 वर्षीय छात्र भी पॉजिटिव आया है। यह दिल्ली से लौटा है और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। इसे कोविड सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, चार लोग ठीक हुए हैं। इसमें दो कोविड सेंटर बैजनाथ, एक कोविड सेंटर डाढ़ व एक नेरचैक मेडिकल काॅलेज मंडी में था। इन्हें घर भेजा जा रहा है। सात पाॅजिटिव आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group