-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Kangra में एक परिवार के 7 लोग पॉजिटिव, सभी प्राइमरी कांटेक्ट
धर्मशाला। कोरोना को लेकर जिला कांगड़ा से झटके वाली खबर आ रही है। जिला में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। यह ज्वालामुखी के अंब पठियार गांव के हैं और सभी पहले पॉजिटिव (Positive) आए व्यक्ति के संपर्क वाले हैं। इसमें 67 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 25, 22 और 25 वर्षीय युवती, दो और सात साल की बच्चियां शामिल हैं। इनमें से 67 वर्षीय व्यक्ति को धर्मशाला (Dharamshala) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बाकी कोरोना पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जाएगा। कांगड़ा में अब तक आठ नए मामले आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सोलन के 41 मामलों के साथ हिमाचल में आंकड़ा 2100 पार, 929 एक्टिव केस- आज 71
वहीं, कांगड़ा जिला में पांच और कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें तियारा का 20 वर्षीय युवक, भलाख का 35 वर्षीय युवक, बंडी का 51 वर्षीय व्यक्ति, राजा का बाग का 45 वर्षीय व्यक्ति और बग्गा कुठेड़ का 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 64 वर्षीय व्यक्ति जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती है और बाकी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती हैं। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। सात मामले आने और पांच के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। कांगड़ा में कुल आंकड़ा 410 पहुंच गया है। अभी 95 एक्टिव केस हैं। अब तक 310 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 2143 हो गए हैं। अभी 936 एक्टिव केस हैं। हिमाचल में आज अब तक 78 नए मामले आ चुके हैं। इसमें सोलन में 41, सिरमौर जिला से 10, शिमला से 11, कांगड़ा से 8, मंडी से 7 व बिलासपुर एक मामला सामने आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


