-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में Corona से 7वीं मौत, आज अब तक एक नया मामला
Last Updated on June 25, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) से सातवीं मौत हुई है। कांगड़ा जिला के कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ा है। भवारना के 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किडनी और डायबिटीज की समस्या थी। संक्रमित व्यक्ति दिल्ली से कांगड़ा लौटा था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 23 जून को इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। व्यक्ति का अंतिम संस्कार नेरचौक में ही किया जाएगा। इसके साथ ही कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 211 पहुंच गया है। अभी 87 एक्टिव केस हैं। अब तक 122 लोग ठीक हुए हैं और दो की मृत्यु हुई है।
हमीरपुर से सामने आया एक मामला
हिमाचल में आज अब तक कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला हमीरपुर जिला से सामने आया है। हमीरपुर में दिल्ली से लौटा 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह अमतर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। अब तक दो मरीज ठीक हुए हैं। यह चंबा (Chamba) और सोलन (Solan) से हैं। हिमाचल में अभी कुल आंकड़ा 807 पहुंच गया है। अभी 319 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 472 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में सात की मृत्यु हुई है।हिमाचल में आज अब तक 2219 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 549 नेगेटिव रहे हैं। 1670 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। हिमाचल में अब तक 71096 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 68502 नेगेटिव रहे हैं। अभी तक 807 पॉजिटिव आए हैं। 1787 की रिपोर्ट का इंतजार है।