-
Advertisement
#High_Court के फैसले के बाद छलका Shanta का दर्द, बोले अपनों ने ही रची थी साजिश
पालमपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने विवेकानंद संस्थान (Vivekananda Institute) के खिलाफ दायर की गई याचिका पर हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) के फैसले को संस्थान के हक में बड़ा फैसला बताया है, लेकिन उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि जनहित याचिका में उन्हें बदनाम करने की साजिश (Conspiracy to defame) अपनी पार्टी के ही कुछ लोगों ने की है। उन्होंने नाम लिए बिना आगाह किया कि आने वाले समय में उनका भंडाफोड़ किया जाएगा। कायाकल्प संस्थान में आज मीडिया से बातचीत दौरान शांता कुमार ने पार्टी में बढ़ते राजनीतिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दे। इस मामले को लेकर कुछ साथी मानहानि का दावा करने की सलाह दे रहे हैं, मगर उन्होंने मानहानि का दावा करने का निर्णय त्याग दिया है। शांता कुमार (Shanta Kumar) ने कहा आठ साल तक चले इस केस ने उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंचाई है, लेकिन सबसे बड़ी मानसिक पीड़ा यही रही कि हमारी पार्टी के कुछ नेताओं ने दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाकर शांता कुमार को बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। उन्होंने बताया न्यायालय ने अपने फैसले में साफ कहा है कि जनहित याचिका साफ दिल से होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ABVP को मिला विक्रमादित्य का साथ, बोले – #HPU में छात्रों की मांगें जायज, आवाज दबने नहीं देंगे
शांता कुमार ने कहा कि यदि यह मामला कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने आरोप-प्रत्यारोप व पार्टी को नीचा दिखाने के लिए किया होता तो माना जा सकता है। मगर यह हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कुचेष्ठा की है, इससे मानसिक पीड़ा हुई है। नाम किसी ओर को और दान किसी ओर का, यदि कांग्रेस पार्टी यह कृत्य करती तो इतना दु:ख नहीं होना था। जनता के एक-एक पैसे से लाखों रुपये का ट्रस्ट (Trust) में खर्च किए जा रहे हैं। खर्च बचाने के लिए ट्रस्टी टीए डीए (TA/ DA) तक नहीं लेते हैं, जबकि हमारी पार्टी ही संस्थान को बंद करवाने में आगे आ रही है। शांता कुमार ने बताया ट्रस्ट को विदेशों में भी पहचान मिली है। 40 देशों के करीब 1254 लोग कायाकल्प में उपचार करवा चुके हैं। अमेरिका की एक संस्था से प्रति वर्ष 11 लोग प्रशिक्षण लेने आते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



