-
Advertisement
लॉकडाउन में Sidnaz के फैंस को शहनाज का तोहफा, शेयर किया ये Romantic Video
Last Updated on May 5, 2020 by Deepak
मुंबई। बिग बॉस में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। शो के बाद Sidnaz के फैंस भी काफी बढ़ गए खासकर दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो (Music video) में साथ नजर आए थे जिसमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। ये गाना जबरदस्त हिट भी हुआ था। अब शहनाज गिल (Shehnaz gill) ने सोशल मीडिया पर भुला दूंगा म्यूजिक वीडियो का बिहाइन्ड द सीन शूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिडनाज की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पर देशद्रोह का केस दर्ज, FB Post पर माफी नहीं आई काम
https://www.instagram.com/p/B_xQY3ah73f/
वीडियो में दोनों बाथटब के पास बैठे हुए हुए उनके चारों तरफ कैंडल जल रही हैं। इस रोमांटिक सीन में शहनाज और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आती है। लॉकडाउन की वजह से फैंस उन्हें साथ नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में सिडनाज फैंस के लिए ये वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस वीडियो को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे अब तक 11 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सिडनाज के दीवाने तो इसी इंतजार में हैं कि कब इन दोनों का कोई नया गाना निकले और इनको साथ देख सकें।
https://www.instagram.com/p/B-zAijxhKmN/