-
Advertisement
Shimla/ Tourist / Fight
शिमला के यूएस क्लब के पास रोपवे के समीप पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पर्यटक पश्चिमी बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पहले तो बहस हुई फिर देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। मारपीट के दौरान युवक के चेहरे से खून बहने लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक इस मामले में कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया था।

