-
Advertisement
साहब ! सुपरवाइजर दे रही है नौकरी से निकालने की धमकी, मदद करो
मंडी। साहब ! सुपरवाइजर (supervisor) हमें मानसिक रूप से परेशान कर रही है और उसके मनमाफिक काम न करने की सूरत में नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। कृपया हमारी मदद कीजिए। यह गुहार श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक (Shri Lal Bahadur Shastri Medical College & Hospital Nerchowk) में आउटसोर्स पर कार्यरत वॉर्ड अटेंडेंट्स (ward attendants) ने लगाई है । आउटसोर्स पर कार्यरत ये वॉर्ड अटेंडेंट्स नई कंपनी को काम मिलने के बाद से लगातार परेशानी में है। नौकरी खो जाने के डर से नाम न लिखने की गुहार लगाते हुए इन्होंने बताया कि जब से रक्षक सिक्योरिटी कंपनी को आउटसोर्स (outsource) का काम मिला है तबसे उनके द्वारा तैनात महिला सुपरवाइजर उन्हें लगातार परेशान कर रही है।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के गढ़ बंगाणा में कांग्रेस की दहाड़, प्रतिभा-मुकेश ने जमकर कोसी जयराम सरकार
नियमों के तहत 8 घंटे की ड्यूटी ली जाती है, लेकिन महिला सुपरवाइजर ने इनसे डबल शिफ्ट (double shift) में काम लिया। जब इन्होंने इसकी लिखित शिकायत ज्वाइंट डायरेक्टर की तो उसके बाद से महिला सुपरवाइजर भड़क उठीं और तभी से लगातार मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। अगर उसे मनमाफिक काम न करें तो फिर नौकरी से निकालने की धमकियां दे रही हैं। इनका कहना है कि नियमों के तहत जो काम है, उसे करने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन दबाव बनाकर काम करवाना उचित नहीं है। इन्होंने मदद की गुहार लगाई है।
जब इस बारे में रक्षक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड (Rakshak Securities Private Limited) के ऑपरेशनल मैनेजर सुमित रांगड़ा से बात की तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों को काम पर रखा है उनसे कोई घर का काम नहीं करवाया जा रहा। जो काम करवा रहे हैं वो ड्यूटी का ही है। कुछ लोगों को यह दिक्कत है और इन्हें शायद काम न करने की आदत पड़ चुकी है। हम सारा काम नियमों के तहत ही करवा रहे हैं।

वहीं जब इस बारे में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के ज्वाइंट डायरेक्टर देवी सिंह (Joint Director Devi Singh) से बात की गई तो उन्होंने माना कि सुपरवाइजर के खिलाफ नियमों से ज्यादा ड्यूटी लेने की शिकायत आई थी और उस पर कार्रवाई भी कर दी गई है। सुपरवाइजर के पास किसी को नौकरी से निकालने और ऐसी धमकियां देने का कोई अधिकार नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


