-
Advertisement
आम खाने के शौकीन हो जाएं सतर्क, टेस्ट के चक्कर में सेहत को होते हैं ये नुकसान
Last Updated on June 28, 2022 by sintu kumar
आजकल आम का सीजन शुरू हो चुका है। आम (Mango) हमारे देश का राष्ट्रीय फल है। गर्मी के सीजन में तो आम हर किसी के घर में नजर आ ही जाएगा। आम का नाम सुनते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आम के शौकीन लोग इन दिनों जमकर आम खा रहे हैं। आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें-इन सब्जियों को डाइट में करें शामिल, जानलेवा बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर
आज हम आपको आम के नुकसान के बारे में बताएंगे। आम के ऊपरी हिस्से पर एक तरल पदार्थ होता है जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। आम का ये तरल पदार्थ अगर हमारे चेहरे या फिर त्वचा के किसी हिस्से पर लग जाए तो ये हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि आम के इस तरल पदार्थ के कारण दाद, खुजली, खराश और गले में सूजन व दर्द की समस्याएं होने लगती हैं। आम का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेने से हमारी सेहत में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ज्यादा आम खाने से शरीर में रोग भी बढ़ सकते हैं। इससे हमें डाइजेशन (Digestion) से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा पेट से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं और साथ ही साथ शरीर पर घाव और पेट में आंव पड़ना शुरू हो जाता है।
आम खाने के कई साइड इफेक्ट्स हैं। आम में मौजूद कैलोरी की अधिकता आपके मोटापे को बढ़ाने का काम कर सकती है। आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा आम का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को चेहरे पर फुंसी, फोड़े और मुंहासे निकल सकते हैं। आम का ज्यादा सेवन करने से दस्त की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा आम में मौजूद प्राकृतिक मिठास आपके ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है।