-
Advertisement
एमसी पार्क ऊना में B#hindranwale की फोटो लगा झंडा लेकर पहुंचे सिख युवक
Bhindranwale : ऊना । जरनैल सिंह भिंडरांवाला को लेकर चल रहे विवादित मामले के बीच बुधवार सुबह सिख जत्थेबंदियों के युवा ऊना शहर के म्युनिसिपल पार्क में आ पहुंचे। हालांकि भिंडरावाला के समर्थन में सभा के ऐलान को देखते हुए पहले से ही वहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस बीच सिख युवक भिंडरांवाला की फोटो लगा झंडा लेकर मीडिया के सामने आए और उसे अपना आइडल बताया।
शांति व्यवस्था बनाना दोनों पक्षों की बराबर जिम्मेदारी
पंजाब में हुई घटनाओं के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सिख युवकों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में उनके आइडल जरनैल सिंह भिंडरावाले का फोटो लगा हुआ झंडा उतारा गया और उसे पैरों के तले रौंद कर बेअदबी की गई। इसी का रिएक्शन पंजाब में जगह-जगह देखने को मिल रहा है। हालांकि खालिस्तान की मांग को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा कि जहां सिख कम संख्या में है वहां पर उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शांति व्यवस्था बनाना दोनों पक्षों की बराबर जिम्मेदारी है।
बेअदबी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज हो
उन्होंने कहा कि कुल्लू में पंथ के झंडे की बेअदबी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करना चाहिए। सिख जत्थेबंदी प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि जरनैल सिंह भिंडरावाला का अपमान करने वाले को सजा मिलनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि खरड़ में हुई घटना केवल आस्था पर हुई चोट का रिएक्शन है। वहीं सिख युवकों ने खरड़ में एचआरटीसी बस पर हुए हमले की भी कड़े शब्दों में निंदा की है।
-सुनैना

