-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा में 6 और जीते जंग, अब तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 156 पहुंचा
Last Updated on June 4, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में 6 और कोरोना (Corona) मरीज ठीक हुए हैं। इसमें तीन झियोल धर्मशाला (Dharamshala), दो लंबागांव और एक भवारना से संबंधित हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। इन्हें कोविड (Covid) सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। घर में यह सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। आज ठीक हुए मरीजों में मां और बेटी शामिल हैं, जोकि मुंबई (Mumbai) से लौटीं थीं। दोनों परिवार के दो और सदस्यों के साथ लौटी थीं। इनमें से दो मरीज कल ही ठीक हो चुके हैं। ऐसे में मां, उसकी बेटी, बहू और उसकी नातिन का परिवार अब ठीक हो गया है। यह परिवार लम्बागांव का है
यह भी पढ़ें: धान, गेहूं, मक्की की खेती करते-करते पूर्ण चंद ने Shahpur में तैयार किया Organic Apple
इन छह मरीजों के ठीक होने के बाद कांगड़ा (Kangra) जिला में ठीक होने वालों की संख्या 45 हो गई है। कांगड़ा जिला में कुल मामले 94 हैं। एक्टिव केस 48 हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में अब एक्टिव केस 200 रह गए हैं। अभी तक 156 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच की मृत्यु हुई है।