-
Advertisement
सुबह-सवेरे अच्छी खबर : Kangra में छह कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक, Baijnath में थे भर्ती
बैजनाथ। हिमाचल में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में भले ही बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन उतनी ही तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह की अपडेट के मुताबिक जिला कांगड़ा के छह लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इनमें 25 वर्षीय सथेरा निवासी पुरुष, 48 वर्षीय घलौर निवासी पुरुष, 57 वर्षीय भवारना निवासी पुरुष, 25 वर्षीय ज्वालामुखी निवासी पुरुष, 25 वर्षीय और 24 वर्षीय कुहना निवासी पुरुष शामिल हैं।
ये भी पढे़ं – Corona Breaking: कांगड़ा में 17 नए मामलों के साथ गुरुवार को 33 केस, 8 हुए ठीक
ये सभी बैजनाथ कोविड केयर सेंटर (DCCC, PRTI, Baijnath) में भर्ती थे जहां आज उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव (Report negative) आई है। इन सभी सात दिन के होम क्वारंटाइन की सलाह के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि हिमाचल में कोरोना के 839 कुल मामले है। एक्टिव केस (Active Case) 339 रह गए हैं। अब तक 484 लोग ठीक हुए हैं और सात की मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


