-
Advertisement
हिमाचल: देहरा के जंगल में मिला नर कंकाल, फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिए अवशेष
यह भी पढ़ें:सोलन में रात को हुए हादसे की सुबह मिली जानकारी, चालक की जा चुकी थी जान
बताया जा रहा है कि जहां पर कंकाल मिला है वह जगह रिहायशी इलाके से काफी दूर है। कुछ लोग जंगल में गए थे। उन्हीं लोगों ने इन नर कंकाल के अवशेषों को देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। वहीं बताया जा रहा है कि क्षेत्र से एक महिला भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब (Missing Woman) हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल उस महिला का हो सकता है। वहीं डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में कंकाल मिला है। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team ) इसकी जांच कर रही है। डीएनए टेस्ट (DNA Test) के बाद ही कंकाल के बारे में जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


