-
Advertisement
लाहुल में स्नो फेस्टिवल की धूम, देखें तस्वीरें
Last Updated on January 29, 2021 by Vishal Rana
केलांग। हिमाचल प्रदेश की लाहुल (Lahaul) घाटी के हर गांव में स्नो फेस्टिवल (Snow festival) धूम धाम से मनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा बर्फ (Snow) पर उकेरी गई विभिन्न मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: स्नो फेस्टिवल में देश दुनिया देखेगी Lahaul की कला-संस्कृति और त्यौहार, जाने क्या है प्लान
फेस्टिवल शुरू होने के बाद से लाहुल में जगह-जगह बर्फ की आकृतियां बनाई जा रही हैं। बीते दिनों घाटी के कई भागों में इग्लू बनाने का उत्साह रहा। बच्चों ने भी छोटे-छोटे इग्लू तैयार किए। युवाओं की ओर से बनाई जा रही आकृतियां सराहनीय और बेहद आकर्षक हैं।
शुक्रवार को गौशाल गांव में स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय गौशाल गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
इस दौरान बर्फ के ऊपर महिलाओं की रस्साकशी आकर्षण का केंद्र रही। रस्साकशी में गांव की महिलाओं ने एक.दूसरे को पटकनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की।