-
Advertisement
हिमाचल में Snowfall ,ड्राई स्पेल टूटा,शिमला में बर्फीला तूफान, रिज पर टूरिस्टों की मस्ती
Snowfall In Himachal : हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर देर रात से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। शिमला और मनाली समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला में देर रात से ही बर्फीला तूफान चल रहा है। निचले इलाकों में बारिश के बाद साढ़े 3 महीने का ड्राइ स्पेल टूटा है। बारिश.बर्फबारी के बाद तापमान में भारी कमी आई है। आज चंबा, कुल्लू और लाहुल.स्पीति जिले के अधिक ऊंची चोटियों पर दिनभर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
संपर्क मार्ग फिसलन के कारण बंद
शिमला में बर्फ देखकर कुछ टूरिस्ट सुबह के वक्त अंधेरे में ही सड़कों पर आ गए और बर्फ से खेलने लग गए। रिज पर भी टूरिस्ट बर्फ के बीच मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने टूरिस्टों समेत स्थानीय लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है। भारी बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में संपर्क मार्ग फिसलन के कारण बंद हो गए है।
-पंकज
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
