-
Advertisement
#Himachal में आज अब तक Corona के 103 मामले, 644 हुए ठीक-आठ की गई जान
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (Corona) के 103 मामले सामने आए हैं। वहीं 644 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक आठ की जान गई है। मंडी (Mandi) में तीन, कांगड़ा में दो, किन्नौर, शिमला व सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 33803 है। अभी 6521 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 26733 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 517 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 79.08 फीसदी के करीब है।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में #Corona इलाज को उपकरण दवाइयों का पर्याप्त भंडार, नहीं होगी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 72, बिलासपुर में 30 और किन्नौर में एक मामला आया है। मंडी के 218, शिमला के 132, लाहुल स्पीति के 114, सोलन के 47, बिलासपुर के 37, चंबा व ऊना के 36-36, सिरमौर के 19 व किन्नौर के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona मृत्यु का आंकड़ा 500 पार, आज अब तक 11 डेथ दर्ज
किस जिला में अब तक कितनों की गई जान, कितने हुए ठीक
शिमला में सबसे अधिक 126 की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) जिला में भी आंकड़ा सौ पहुंच गया है। मंडी में 66, कुल्लू में 58, सोलन में 46, चंबा में 29, सिरमौर व ऊना में 21-21, हमीरपुर में 19, बिलासपुर में 14, किन्नौर में 11 और लाहुल स्पीति में छह की जान गई है। मंडी में 4148, शिमला में 3632, सोलन में 3737, कांगड़ा में 3457, सिरमौर में 2391, कुल्लू में 2031, ऊना में 1705, बिलासपुर में 1545, चंबा में 1515, हमीरपुर में 1342, लाहुल स्पीति में 630 व किन्नौर में 600 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Mask नहीं पहना तो अब होगा 1000 रुपये जुर्माना, #Una पुलिस ने लिया फैसला
दो जिलों में एक हजार से अधिक एक्टिव केस
हिमाचल के दो जिलों में एक हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। शिमला में 1640 व मंडी में 1178 एक्टिव मामले हैं। कुल्लू (Kullu) में 864, कांगड़ा में 775, सोलन (Solan) में 588, हमीरपुर में 374, लाहुल स्पीति में 314, बिलासपुर में 216, ऊना में 197, चंबा में 195, सिरमौर में 96 व किन्नौर 84 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


