-
Advertisement
मिट्टी और गोबर के उपले बिक रहे ऑनलाइन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Last Updated on February 3, 2022 by sintu kumar
भारत में पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ा है। कोरोना काल के चलते बहुत से लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर हो गए हैं। हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट (E-Commerce Website) पर हर चीज की कीमत बाजार की कीमतों से ज्यादा ही होती है। आज हम आपको रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने आसपास बहुत कम दाम में खरीद सकते हैं। जबकि, इन्हीं चीजों को अगर आप ऑनलाइन खरीदेंगे तो इनके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने पड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी मीठी चीज, 17 लाख रुपए है एक कप की कीमत
स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर लिखने के काम आने वाली चॉक (Chalk) को किसी भी स्टेशनरी की दुकान से 10 या 20 रुपए में मिलने वाला चॉक का डिब्बा ऑनलाइन 100 से ज्यादा की कीमत पर बिक रहा है। इसके अलावा मिट्टी भी ऑनलाइन बिक रही है। कुछ वेबसाइट गार्डनिंग के लिए लाल मिट्टी को 500 रुपए बेच रही हैं।
इन चीजों के दाम उड़ा देंगे होश-
चारपाई
चारपाई को खाट के नाम से भी जाना जाता है। चारपाई की ऑनलाइन कीमत 22 से 23 हजार रुपए में है। विदेशी लोग चारपाई को 60 से 70 हजार रुपए दे रहे हैं।
नारियल के शेल/खोल
बहुत से लोग नारियल के खोल को कचरा मानकर फेंक देते हैं। जबकि, कुछ लोग नारियल के खोल से घर के लिए सजावटी चीजें बना लेते हैं। नारियल शेल खरीदने के लिए आपको 400 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
गोबर के उपले
गांव में गोबर के उपले (Cow dung Cakes) कई घरों में मिल जाएंगे। इन्हीं गोबर के उपलों की ऑनलाइन कीमत 600 रुपए है।
लकड़ी की राख
हमारे देश में हर रोज ना जाने कितने खेतों व कच्ची जगह पर राख फेंकी जाती है। राख पेड़-पौधों के लिए जैविक खाद में मिलाई जाती है। हालांकि, अब राख को ऑनलाइन बेचा जा रहा है। 15 किलो राख की ऑनलाइन कीमत 1199 रुपए हैं।
मिट्टी के खिलौने
मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तन बच्चों के खिलौनों और सजावटी सामान के नाम पर 500 रुपए में ऑनलाइन बिक रहे हैं।