-
Advertisement
सोलनः अटारी बॉर्डर से तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से आने वाला चिट्टा करता था सप्लाई
जिला सोलन में चिट्टे के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है, ऐसे में सोलन पुलिस (Solan Police) चिट्टा तस्करों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों के साथ अब बॉर्डरों से भी चिट्टा तस्करों (Chitta Suppliers) को गिरफ्तार करके ला रही है। ताजा मामले में सोलन पुलिस ने पाकिस्तान (Pakistan) से आने वाली चिट्टे की सप्लाई के सप्लायर को अटारी बॉर्डर (Attari Border) से गिरफ्तार किया है।
चिट्टा तस्कर गिरफ्तार
एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि सोलन पुलिस की स्पेशल टीम (SpecialTeam of Solan Police) द्वारा ज़िले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हेरोइन तस्करी के मुख्य नेटवर्क्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर के पास से गिरफ़्तार किया गया है।
यह भी पढ़े:क्रिप्टो करेंसी का खेलः हेमराज ने अपनी ही पंचायत के 80 फीसदी लोगों को लगा डाला चूना
बाहरी राज्यों के 32 सप्लायर गिरफ्तार
एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि पुलिस द्वारा पिछले 3 महीनों में अभी तक बाहरी राज्यों के 32 सप्लायर जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से है, उनको गिरफ्तार (Arrest) किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। इन बाहरी राज्यों (Outside States) के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।
