- Advertisement -
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में एक बहुत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने पिता का अंतिम संस्कार (Funeral) कर घर लौट रहे बेटे की गिरने से मौत हो गई। बासु राम अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। पति की मौत के बाद बेटे का सहारा भी एक मां से छिन गया। मामला चंबा जिला के साहो क्षेत्र से सामने आया है। मृतक युवक की पहचान बासु राम (32) पुत्र स्वर्गीय जोटू राम निवासी गांव बडेटा साहो के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बासुराम के पिता (Father) की बीते रोज अचानक मौत हो गई। आज यानी मंगलवार को स्थानीय शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद बासु अपने घर जा रहा था। इसी बीच घर के निकट रास्ते में अचानक वह फिसल गया और वहीं पर बेसुध हो गया। परिजनों व रिश्तेदार उसे उपचार के लिए तुरंत साहो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रैफर कर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा (Son) था। पिता के स्वर्ग सिधार जाने के बाद अब उसकी माता के लिए वहीं एकमात्र सहारा थाए लेकिन वह भी छिन गया। बासु के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र के शोक की लहर दौड़ गई है। हर आंख नम है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। उन्हें बासु की मौत पर कोई संदेह नहीं है। सदर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
- Advertisement -