-
Advertisement
भाई ने छलनी में रोक दिया पानी,गजब के चमत्कार का देखें Viral वीडियो
Viral Video : इंटरनेट पर सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो लोग डालते रहते हैं। उन्हीं में से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो एक युवक कुछ ऐसा कर दिखाता है, जिसे देख यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
छननी में पानी कभी रुक सकता हैं क्या ?
इस भाई ने रोक दिया
इसे क्या कहेंगे पाखंड चमत्कार या विज्ञान pic.twitter.com/aZ95XrgRZt— Pradeep yaduvanshi (@Ritikapradeep94) September 20, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है एक युवक नदी के पानी में खड़ा हुआ है, उसके हाथ में एक छलनी और ग्लास है। युवक छलनी में पानी डालता है और कहता है कि वह छलनी में पानी रोक के दिखाएगा। युवक इस दौरान यह भी कहता है कि यह सामान्य पानी नहीं बल्कि गंगा जल हैए एक दूसरा युवक कहता है कि ऐसा नहीं हो सकता। इसके बाद युवक ग्लास में पानी उठाता है और छलनी को पानी से भरे ग्लास के ऊपर रखता है। इसके बाद अपने हाथ को उसके ऊपर रखता है और फिर छलनी सीधा करके हाथ हटा देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी का ग्लास उल्टा रहने के बावजूद छलनी से पानी नीचे नहीं गिर रहा है।
चमत्कार नहीं, भौतिक विज्ञान
दरअसल वीडियो में दिखाया जा रहा यह कमाल कोई चमत्कार नहीं है, इसके पीछे भौतिक विज्ञान है। इस विज्ञान को ऐसा समझा जा सकता है कि छलनी पर बहुत बारीक जाली होती है, जब उसके ऊपर गिलास रखकर पानी भरा जाता है और हाथ लगाया जाता है तो छलनी की जाली पर पानी की पतली परत बन जाती है। पानी के अणुओं में आपसी आकर्षण होता है, जिससे सतही तनाव पैदा होता है, यह तनाव पानी को छलनी के छिद्रों से तुरंत गिरने नहीं देता। खैर ये वीडियो खासा वायरल हो चुका है। वीडियो को एक्स पर @Ritikapradeep94 नामक यूजर ने अपलोड किया है।
-पंकज शर्मा

