-
Advertisement
सिर्फ 5 साल की उम्र में दिया था बेटे को जन्म, जानिए इस मां की कहानी
Last Updated on May 8, 2022 by Vishal Rana
मां शब्द सुनते ही मानों राहत सी मिल जाती है। मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मां एक ऐसी शख्सियत है जो अपने बच्चे के लिए हर परेशानी से लड़ लेती है। बच्चे के खुशी के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है। पूरी दुनिया में आज यानी 8 मई को मदर्स डे (Mother’s Day) के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें:5 साल की बच्ची ने किया अंगदान, बचाई दो लोगों की जिंदगी
इस मां को दुनिया की सबसे कम उम्र की मां के रूप में जाना जाता है। हालांकि, पांच साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना डॉक्टर्स के लिए एक पहेली की तरह है। आज तक डॉक्टर्स इस बात को नहीं समझ पाए कि कैसे पांच साल की उम्र में कोई बच्चे को जन्म दे सकता है। इस मां का नाम लीना मदीना था। लीना मदीना का जन्म पेरू के तिक्रापो में 27 सितंबर, 1933 में हुआ था। इसके बाद जब लीना पांच साल की हुई तो लीना के पेट का आकार अचानक बढ़ने लगा। जिसे देखकर लीना के माता-पिता को लगा कि उनका पेट ट्यूमर की वजह से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बाद जब वे डॉक्टर के पास गए तो जांच में पता चला कि उनके पेट में बच्चा पल रहा है।
लीना के पेट में बच्चा होने की खबर सुनकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए और उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि इतनी कम उम्र में लीना बच्चे को कैसे पैदा करेगी। इसके बाद डॉक्टर्स ने लीना को अस्पताल में ही रखा। वहीं, 14 मई, 1939 को लीना ने सिजेरियन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया, जिसका वजन 2.7 किलो था। इसके बाद ये खबर दुनियाभर में फैल गई। हालांकि, लोगों के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लीना के परिवार वालों ने लीना के बच्चे की परवरिश लीना के भाई की तरह की। इस दौरान एक तथ्य ये भी सामने आया था कि लीना को प्रीकोशियस प्यूबर्टी (Precocious Puberty) नाम की समस्या थी यानी यौनांग का कच्ची उम्र में ही विकसित हो जाना। जानकारी के अनुसार, लीना को 3 साल की उम्र में ही पीरियड्स आने शुरू हो गए थे।
बताया जाता है कि जिस गांव में लीना रहती थीं वहां हर साल मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार के दौरान युवक-युवतियां यौन संबंध बनाते थे। लीना के प्रेगनेंट होने के पीछे यही कारण बताया जाता है, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि पांच साल की लीना के साथ किसने संबंध बनाए थे।