-
Advertisement
कल दी धमकी, आज मचा रहे बवाल: हिमाचल में संयुक्त किसान मंच का जोरदार प्रदर्शन
शिमला। बागवानों और किसानों (Farmers) ने जयराम सरकार (Jairam Government) के खिलाफ जोरदार हमला बोल दिया है। आज यानी सोमवार को सूबे भर में किसान और बागवान प्रदर्शन कर रहे हैं। शिमला, कुल्लू, मंडी सहित कई जगहों पर प्रदर्शन जारी है। राजधानी शिमला में किसान और बागवान संयुक्त किसान मंच (United Kishan Manch) के बैनर तले जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी धमकी, मांगें ना मानी तो इस दिन करेंगे कुछ बड़ा
डीसी कार्यालय तक निकाली रैली
शिमला में शेर ए पंजाब से डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली। वहीं, मांगे ना मानने की सूरत में 27 सितम्बर को भारत बंद का समर्थन कर हिमाचल बंद का किया है। किसान सभा के अध्यक्ष व मंच के सदस्य कुलदीप सिंह तंवर ने कहा सरकार को 10 दिनों के भीतर सेब के दाम को लेकर बैठक बुलाने की मांग की थी, जिसकी मियाद आज पूरी हो गई है, लेकिन सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। जिसके चलते विभिन्न जिलों के उपमंडलों में व्यापक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बगावानों का अल्टीमेटम पूरा, कल से मचेगा हिमाचल बवाल
सेब के गिरते दाम से परेशान
उन्होंने कहा कि बागवान सेब के धड़ल्ले से गिर रहे दाम के चलते परेशान हैं। उन्हें उनकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में बागवान लगातार मांग कर रहे हैं कि कश्मीर के तर्ज पर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत ए, बी, सी ग्रेड का सेब 60, 44 और 24 रुपये प्रति किलो खरीदा जाए। वहीं, केरल के तर्ज पर विभिन्न फलों और फसलों पर किसानों और बागवानों को MSP सुनिश्चित की जाए। कुलदीप तंवर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी, तो आगामी 27 सितंबर को भारत बंद बुलाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

