-
Advertisement
हिमाचलः प्रोफेसर के साथ हाथापाई मामले में कॉलेज छात्रों का हंगामा, नारेबाजी भी की
नालागढ़। तीन दिन पहले स्थानीय कॉलेज में प्रोफेसर और प्रिंसिपल (Professor and Principal) में हुई हाथापाई के बाद अब छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर आज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कॉलेज (College) परिसर में इकट्ठे होकर प्रिंसिपल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रोफेसर के खिलाफ की गई एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Train Accident: हिमाचल में ट्रेन की चपेट में आने से 18 साल की लड़की की मौत
छात्रों ने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रिंसिपल को ट्रांसफर (Transfer) किया जाए] जिससे कॉलेज का माहौल ना बिगड़े। छात्रों ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर जल्द प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कॉलेज परिसर में सभी छात्र (Students) धरना देंगे, जिसकी जिम्मेदारी एजुकेशन डिपार्टमेंट व सरकार की होगी। वहीं] आज कॉलेज में इस पूरे मामले की जांच करने आए ज्वाइंट डायरेक्टर हायर एजुकेशन आशीत कुमार ने बताया कि आज उनके द्वारा कॉलेज में मौजूद सभी के बयान लिए गए हैं। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एफआईआर को भी स्टडी किया जाएगा, जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

