-
Advertisement
आपदा पर राजनीति न करने की बात सरकार के व्यवहार में नहीं दिखती: जयराम
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि सुक्खू सरकार कह तो रही है कि आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिये, लेकिन यह बात उनके आचरण में कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। राज्य सरकार यह बताए कि केंद्र की तरफ़ से उसे क्या सहयोग मिला है। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए क्या किया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में आपदा से उपजे हालात पर चर्चा की। जयराम ने कहा कि विधानसभा का सत्र (Monsoon Session) बुलाना राज्य सरकार पर निर्भर करता है। सरकार जब चाहेगी हम तैयार हैं। मानसून सत्र 15 अगस्त तक हो जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक स्वयं विधानसभा सत्र की मांग कर रहे हैं। यह बातें उन्होंने महामहिम से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कही।
यह भी पढ़े:जयराम बोले- सीएम कर रहे एक लाख की घोषणा, प्रभावितों को मिल रहे 15 हजार
आपदा राहत में जुटे लोगों के अपमान का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कल ही 200 करोड़ रुपये की चौथी किस्त जारी की है। इसके पहले ही 554 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी राज्य सरकार का यह कहना कि केंद्र सरकार से कोई सहयोग नहीं मिला, आपदा राहत में जुटे लोगों का भी अपमान हैं।

