-
Advertisement
Sundernagar/ Beat up/ Delivery boy
सुंदरनगर के चतरोखड़ी में एक रेस्टोरेंट संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है। मामूली विवाद में संचालक ने जोमैटो डिलीवरी बॉय की पुलिस वाले के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे युवक के दांत टूट गए। रात को डिलीवरी बॉय शहर के एक नामी रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेने पहुँचा था। इसी दौरान ऑर्डर तैयार होने में हुई देरी को लेकर युवक और रेस्टोरेंट मालिक के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए मालिक ने डिलीवरी बॉय का पिटाई कर दी। घटना से भड़के स्थानीय लोगों और डिलीवरी पार्टनर्स ने थाना सुंदरनगर के बाहर चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खुद डीएसपी को मोर्चा संभालना पड़ा।

