-
Advertisement
दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जमीन के तीन हजार फीट नीचे बचा है, हैरान करने वाली कहानी
Last Updated on March 23, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई अजीबो-गरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। आप भी हैरान हो जाएंगे कि एक गांव जो जमीन के भीतर बसा हुआ है। ये पूरा का पूरा गांव जमीन के अंदर बसा हुआ है, वो भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि पूरा जमीन के 3000 फीट नीचे। इस गांव की आबादी ज्यादा नहीं है, यहां कुछ लोग ही रहते हैं। लेकिन ये गांव दुनियाभर में इंटरनेट पर खूब सर्च किया जाता है, एडवेंचर को शौकीन लोग हर साल यहां घूमने पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- मरे हुए लोगों को दोबारा जिंदा करने का एक्सपेरिमेंट, वर्षों से टंकियों में रखी हैं लाशें
अमेरिका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन (Grand Canyon) के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम का एक गांव है, ये गांव जमीन की सतह के नीचे तीन हज़ार फ़ीट की पर बसा है। इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से करीब 55 लाख लोग एरिजोना आते हैं। ये गांव हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई में बसा हुआ है। गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फीट नीचे बसे इस गांव (Three thousand feet below the surface) के रहने वाले अमेरिका (America) के मूल निवासी रेड इंडियन (Red Indian) कहलाते हैं।
ये गांव दुनियाभर से कटा हुआ है, जिसकी वजह इसका जमीन के अंदर बसा होना है। गांव में आवागमन के साधन भी सीमित ही हैं। आधुनिक युग में भी ये गांव बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। इस गांव तक पहुंचने के लिए कठिन सफर करके पैदल जाना पड़ता है,यहां तक पहुंचने के लिए लोग खच्चर का भी प्रयोग करते हैं। कुछ लोग यहां तक पहुंचने के लिए हवाई जहाज का प्रयोग भी करते हैं, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्चरों से किया जाता है। और भी बहुत कुछ इस गांव में अलग दिखता है।