-
Advertisement

डिपुओं में पहुंची मुफ्त राशन की सप्लाई, इसी सप्ताह से ले सकेंगे गरीब परिवार
शिमला। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा शुरू की है। प्रदेश के सात लाख गरीब परिवारों को राशन डिपुओं में 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन (Free Ration) मिलेगा। राशन की सप्लाई डिपुओं में भेज दी गई है। इसी सप्ताह से लोग ये राशन ले सकेंगे। यह राशन डिपो (Ration depot) में मिलने वाले अन्य राशन से अलग मिलेगा। गरीब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन दो महीने यानी जून महीने तक मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें गरीब राशनकार्ड परिवारों की संख्या करीब सात लाख है। सदस्यों की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 29 लाख है। इन लोगों को 5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Himachal में कोरोना दहशत, अंगूठा लगाने के डर से उपभोक्ताओं ने छोड़ा डिपुओं का सस्ता राशन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि 5 किलो राशन में से 3 किलो आटा और 2 किलो चावल दिया जाएगा। बीते साल 2020 में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते यह योजना शुरू की गई थी। उस समय गरीब लोगों को अप्रैल, मई और जून में फ्री राशन दिया गया था। इसमें काला चना भी शामिल था। इस बार इसमें दाल शामिल नहीं की गई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक एनके गौतम ने बताया कि गरीबों के लिए मुफ्त राशन का कोटा डिपो में भेज दिया है। गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा। इस बार 14 किलो आटा हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने 14 किलो आटा मिलेगा। पहले उपभोक्ताओं को 11 किलो प्रति कार्ड पर आटा मिलता था। इसके अलावा चावल पहले की तरह साढ़े 5 किलो मिलता रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group