-
Advertisement
अगर आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय तो हो जाएं सावधान
Last Updated on November 28, 2020 by
दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ हो तो क्या कहने….। हमारे आसपास बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं और फिर कोई अगला काम। क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीना कितना खतरनाक हो सकता है। अगर नहीं तो हम आप को बताते हैं। वैसे चाय पीना गलत नहीं है पर खाली पेट चाय पीने की आदत कई समस्याओं का शिकार बना सकती है। दरअसल चाय में कुछ मात्रा में कैफीन होती है और साथ ही इसमें एल-थायनिन, थियोफाइलिन भी होता है जो उत्तेजित करने का काम करते हैं। चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो, तो यह सेहत के लिए और भी अधिक नुकसानदायक होती है, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा कहीं अधिक होती है, और यह खाली पेट सीधा प्रभाव डालती है। कई लोग ये समझते हैं कि सुबह पेट ब्लैक टी पीना सेहत के लिए सही है पर .ह भी ठीक नहीं है। खाली पेट भी ब्लैक टी पीना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आप मोटापे जैसी भयंकर बीमारी को निमंत्रण देतें हैं। अगर आपका मन चाय पीने को अधिक कर रहा है तो आप पहले कुछ खा ले फिर चाय पीएं लेकिन खाली पेट चाय पीना बिल्कुल छोड़ दीजिये।
सुबह खाली पेट चााय पीने से आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि इससे पेट में एसिडिक और अल्कलाइन तत्व का बैलेंस बिगड़ सकता है। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म गडबड़ा सकता है और आपके बॉडी को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
खाली पेट चाय पीने का सबसे बढ़ा नुकसान है एसिडिटी। खाली पेट गर्म चाय का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा करता है और पाचक रसों पर प्रभाव डालता है। पाचन तंत्र कमजोर होता है पाचन तंत्र का कमजोर होने का एक बड़ा कारण है खाली पेट गर्म चाय का सेवन। हालांकि यह एक या दो बार नहीं बल्कि रोजाना खाली पेट चाय पीने पर होता है।
सुबह खाली पेट चााय पीने से दांतों का इनेमल घिस जाता है। यह तब होता है जब मुंह के बैक्टीरिया शक्कर को तोड़ देते हैं और इससे मुंह का एसिड लेवल बढ़ जाता है। तभी जा कर दांतों पर बुरा असर पड़ता है।
चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। और अगर आप इसे रोज खाली पेट पिएंगे तो यह और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी। वे लोग जो सुबह उठ कर 8 घंटे खाली पेट के बाद तुरंत ही चाय पी लेते हैं उनके शरीर में इसके चलते परेशानी हो सकती है।
सुबह दूध वाली चाय पीने के बाद बहुत से लोग महसूस करते हैं कि उनका पेट ब्लोट हो चुका है। ऐसा इसलिये क्योंकि खाली पेट दूध में मौजूद लैक्टोज़ काफी ज्यादा प्रभावित करता है। जिससे कब्ज और गैस की भी शिकायत देखने को मिलती है।
जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्हें थकान का एहसास होता है। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्सीडेंट का असर खतम हो जाता है। ब्लैक टी भी नहीं होती अच्छी अगर चाय में दूध ना मिलाया जाए तो वह काफी फायदा पहुंचाती है, जैसे मोटापा कम करना। पर अगर अधिक ब्लैक टी का सेवन किया जाए तो वह सीधे पेट पर असर करती है।
माना जाता है कि कैफीन से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। हांलाकि खाली पेट चाय पीने से काफी सारे साइड इफेक्ट होते हैं जैसे मचली आना, चक्कर आना और मन में अजीब सा लगना।