-
Advertisement
Kangra: इंदौरा में Mobile छीनने के लिए की थी किशोर की दराट से हत्या, दो Arrest
इंदौरा। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत सहौड़ा के जंगल (Forest) में खून से सना किशोर का शव (Dead Body) मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए गिरफ्तार (Arrest) किया है। बताया जा रहा है कि किशोर से मोबाइल छीनने के लिए उसका कत्ल कर दिया गया। दोनों आरोपी नशे के आदि बताए जा रहे है और शायद इसी के चलते आरोपियों ने 15 साल के किशोर की दराट से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या (Murder)का केस दर्ज कर आरोपियों याकूब पुत्र लाल दीन गांव घंडरा तहसील इंदौरा और याकूब दीन पुत्र चाटो दीन गांव थोड़ा भलून तहसील नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: #Kangra: इंदौरा के जंगल में खून से सना किशोर का शव बरामद, पास ही पड़ा था दराट

पुलिस के अनुसार गत दिवस 15 वर्षीय इलियास मोहम्मद पुत्र शुक्रदीन जो वर्तमान में सहौड़ा गांव में भेड़-बकरियों सहित डेरा लगाए हुए था। जब वह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था तो आरोपियों ने उससे फोन (Mobile Phone) छीनने के लिए उसी के दराट से उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि साहोड़ा गांव के जंगल में किसी की लाश पड़ी है। डीएसपी अशोक रत्न, थाना प्रभारी आईपीएस अभिषेक पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। किशोर के शव के पास खून से सना दराट भी पड़ा था। मृतक इलियास मोहम्मद का शव मिलने के बाद पुलिस पूरी रात मामले की छानबीन करती रही व आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
वहीं, पुलिस ने मृतक के डेरे के पास ही डेरे में मौजूद एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को घण्डरां गांव से धर दबोचा। थाना प्रभारी इंदौरा आईपीएस अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता शुक्रदीन पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी गांव चंद्रूल, डाकघर आयल, तहसील चुराह, जिला चंबा के बयानों के आधार पर याकूब व याकूब दीन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…



