-
Advertisement
Corona Update: आज हिमाचल में दस नए मामले, 17 मरीज हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में एक तरफ जहां आज कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज 17 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। आज आए नए मामलों में बिलासपुर (Bilaspur) से एक, चंबा (Chamba) से एक, कांगड़ा से 4, कुल्लू (Kullu) से एक, मंडी से तीन मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बिलासपुर का एक, कांगड़ा (Kangra) के 9, ऊना का एक और शिमला के 6 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 369 पहुंच गया है। एक्टिव केस 197 रह गए हैं। अभी तक 167 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर Himachal की पहली Virtual Rally में गरजेंगे रविशंकर प्रसाद
हिमाचल में आज अब तक 1310 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 728 नेगेटिव (Negative) रहे हैं। 578 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से अभी तक चार ही पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला के चार मामलों सहित बाकी मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 42658 लोगों को सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 41667 नेगेटिव रहे हैं। 369 ही पॉजिटिव आए हैं। 622 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 44 सैंपल पिछले कल के पेंडिंग हैं। वहीं, अब तक हिमाचल में 44779 लोगों को निगरानी (Surveillance) पर रखा जा चुका है। इसमें 23832 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। अभी 20947 निगरानी में हैं।

स्वेच्छा से क्वारंटाइन हुआ था कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति
चंबा। जिला के भट्टियात क्षेत्र का कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति स्वेच्छा से क्वारंटाइन (Quarantine) हुआ था। जानकारी के अनुसार तुनुहट्टी क्षेत्र से संबंधित उक्त ट्रक चालक दिल्ली से ट्रक लेकर तीसा क्षेत्र गया था। वहां से वापस लौटकर उक्त चालक स्वेच्छा से अपने 2 साथियों के साथ बफर क्वारंटाइन हुआ था। वहीं जांच में उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति अगर स्वेच्छा से क्वारंटाइन ना हुआ होता तो वो दिल्ली होते हुए राजस्थान तक कई लोगों को संक्रमित कर सकता था। उक्त व्यक्ति की समझदारी से खतरा टल गया। उधर, बीएमओ (BMO) डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया था तथा टांडा से आई सैंपलों की रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।



