-
Advertisement

Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा विशेष योग
Holi 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और उसके अगले दिन होली (Holi) खेली जाती है। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार है और इस दिन विशेष योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 100 सालों के बाद इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। होली पर लगने वाला ये चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:02 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखने वाला है, इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब……..
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और यहां इसका ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
यह भी पढ़े:होली पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, हो सकती है धनहानि!
चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ
होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण (First Chandra Grahan) कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपके सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ, कन्या और धनु राशि वाले जातकों के लिए चंद्र ग्रहण फलदायक रहेगा। मिथुन, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के दौरान आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।
चंद्र ग्रहण पर करें ये उपाय
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और नवग्रह मंत्रों का जाप करने से शुभ फल मिलेगा। चंद्र ग्रहण के समय जरूरतमंदों में काला तिल, आटा, चीनी, चावल, उड़द दाल, और सफेद कपड़े का दान करें।
-धर्म डेस्क