-
Advertisement
viral video:खाने की प्लेट में रखी मछली हो गई जिंदा और खोल दिया मुंह
मछली खाने के शौकीन बहुत सारे मिल जाएंगे। अकसर लोग मछली को भूनकर या पका कर खाते हैं। क्या आप को पता है कि दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां लोग कच्ची मछलियां खाने में भी कोई परहेज नहीं करते। जी हां सी फूड के तौर लोग कच्ची मछलियां भी खा जाते हैं। इस में हैरानी वाली बात नहीं है। विदेशों में ज्यादातर होटलों में कई किस्म की मछलियां सर्व की जाती हैं। जिनमें कई बार जिंदा मछलियां भी प्लेट में आ जाती हैं।
यह भी पढ़ें- नहीं मिला शव वाहन तो महिलाओं ने चारपाई पर उठा घर तक पहुंचाई बुजुर्ग महिला की लाश
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और खूब देखा जा रहा है, जिसमें प्लेट में सर्व की गई एक मछली अचानक जिंदा हो जाती है। पहले तो देख कर लगा कि मछली मरी हुई होगी पर जैसे की छुरी मछली के मुंह के पास जाती है। वह अपना मुंह खोल देती है और उसे कसकर पकड़ लेती है। हालांकि छुरी पकड़े शख्स उसे छुड़ाने की कोशिश करता है पर मछली उसे छोड़ती नहीं। ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rhmsuwaidi ने शेयर किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शायद आप ने भी कभी पहले ऐसा वीडियो ना देखा हो।

