- Advertisement

HPPSC: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त ही रहेगी, EWS पात्रता नियमों में संशोधन
Police Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रदेश पुलिस विभाग में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल पदों की भर्ती से जुड़े विज्ञापनों को लेकर एक महत्वपूर्ण परिशिष्ट जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त ही रहेगी और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।तथापि, आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों की पात्रता शर्तों में राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों को शामिल करते हुए संशोधन लागू कर दिया है।

EWS पात्रता नियमों में नया बदलाव
आयोग के स्पष्टीकरण के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में 11 जून 2019 के पुराने निर्देशों के साथ-साथ अब राज्य सरकार द्वारा 30 जून 2026 को जारी नए दिशानिर्देश भी प्रभावी होंगे। इन नए नियमों के अंतर्गत राज्य की विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कार्यरत ट्रेनी या जॉब ट्रेनी के परिवारों को EWS श्रेणी के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
इन्हें नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
नए दिशानिर्देशों के तहत जिन अभ्यर्थियों के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी योजना के अधीन ‘ट्रेनी’ या ‘जॉब ट्रेनी’ के रूप में कार्यरत है, उन्हें अब EWS श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण एवं अन्य संबंधित सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
HPPSC ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से स्थिति साफ करते हुए कहा है कि EWS श्रेणी से जुड़े इस संशोधन के अलावा पुलिस भर्ती विज्ञापन में दर्ज अन्य सभी नियम, शर्तें और पात्रता मानदंड बिना किसी बदलाव के पूर्ववत लागू रहेंगे।
अनु गुप्ता
