-
Advertisement
हिमाचल: मंडी जिला में मिले अंडे का खुल गया रहस्य, पढ़ कर रह जाएंगे दंग
Last Updated on July 24, 2022 by Vishal Rana
संजीव कुमार, गोहर। हिमाचल के मंडी जिला में चर्चा का विषय बने अंडे (Egg) का रहस्य खुल गया है। यह अंडा नहीं बल्कि शालीग्राम (Shaligram) से पूजा के लिए लाया गया एक पत्थर है। जिसे भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। यह खुलासा किया है चैलचौक के भद्रोंन निवासी प्रीतम ने। उन्होंने बताया कि यह अंडा नहीं बल्कि शालीग्राम से पूजा के लिए लाया गया उनका पत्थर है। इसे उन्होंने तुलसी के पौधे के पास पूजा के लिए रखा था। उनकी इस बात को सुन कर क्षेत्र के सभी लोग दंग रह गए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पत्थर जैसा कठोर अंजान पक्षी का मिला अंडा, गिरने पर भी नहीं टूट रहा
बता दें कि सलोई निवासी महेंद्र कुमार को पेड़ पर कुछ दिन पहले अंडे जैसी चीज मिली। इस खास पत्थर को अंडा समझकर तोड़ना चाहा, लेकिन टूटा नहीं। वह अंडे को खेत से घर ले आए। मिट्टी से खराब अंडे को पानी से साफ किया तो उसका पूरा आकार मुर्गी के अंडे जैसा था। वह आम अंडे से थोड़ा छोटा और वजन में 86 ग्राम निकला। जिसके बाद महेंद्र सिंह ने इस अंडे को पशु चिकित्सा विभाग (Veterinary Department) को सौंप दिया। वहीं इस अंडे की पूरे क्षेत्र में चर्चा होने लगी। जब बात चैलचौक के भद्रोंन निवासी प्रीतम तक पहुंची तो उन्होंने बताया कि यह अंडा नहींए बल्कि उन्होंने शालीग्राम से पूजा के लिए लाया गया पत्थर है। जिसे उन्होंने तुलसी पर रखा था और शायद कोई पक्षी उसे उठाकर ले गया और पेड़ पर रख दिया। उन्होंने बताया कि वह इस समय वह चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने दावा किया कि यह वही पत्थर हो सकता है जिसे लोग अंडा समझ रहे हैं। वह जल्द ही चंडीगढ़ से वापस आकर इसकी जांच करेंगे।
क्या होता है शालीग्राम
बता दें कि शालीग्राम नदी से निकलने वाला एक तरह का पत्थर है। जिसे हिंदू धर्म में विष्णु का स्वरूप माना जाता है। लोग इसे घरों में रखते हैं और इसकी पूजा की जाती है। लोग शुभ कार्यों में इसकी पूजा करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page