-
Advertisement
हिमाचल: डमटाल के बाद अब जवाली में गोलीकांड, व्यक्ति ने पड़ोसी पर ही चला दी गोली
Last Updated on July 25, 2022 by Vishal Rana
जवाली। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक बार फिर गोलीकांड हुआ है। बीते रोज डमटाल में गोली चलने की वारदात के बाद अब जवाली उपमंडल के तहत पंचायत चलवाड़ा में एक व्यक्ति ने रात के अंधेरे में चोर समझकर पड़ोसी पर ही गोली (Fire) चला दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जवाली अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी करतार सिंह को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- सराज के टनोच गांव में बारिश ने छीन ली 4 परिवारों से छत
मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चलवाड़ा ने थाना में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है कि रात को करीब 11:30 बजे जब वह सोने जा रहा था तो उसे बाहर जोर की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह जैसे ही बाहर निकला तो उनका पड़ोसी सतीश कुमार पुत्र करतार सिंह घर आया और उसने मुझे बताया कि मेरे पिता करतार सिंह ने आपके भाई को चोर समझ कर गोली मार दी है, जिससे वह घायल हो गए हैं। उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सिविल अस्पताल जवाली (Jawali Hospital) पहुंचाया गया।
वहीं आरोपी करतार सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के करीब उसके बच्चे बाथरूम के लिए बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को घर के पीछे की तरहफ देखा। जिसे उन्होंने चोर (Thief) समझा और शोर मचाया। वहीं उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर उसके ऊपर गोली चला दी। इसके बाद मौका पर पहुंच कर देखा तो वह पड़ोसी अजय कुमार था। जिस पर उसे तुरंत घायल अवस्था में पहले सिविल अस्पताल जवाली लाया गया। और वहां से टांडा भेजा गया। मामले को लेकर डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा आरोपित को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर से आई फोरेंसिक टीम मामले की तफ्तीश कर रही है।