-
Advertisement
बंद होने वाली है Yahoo Answers सर्विस, जानिए कब तक कर सकेंगे इस्तेमाल
अगर आप Yahoo की एक बेहद ही लोकप्रिय सर्विस याहू आंसर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। Yahoo Answers Service बंद होने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस सर्विस को पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है। आप 4 मई के बाद इस सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने Yahoo Answers के होम पेज पर भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: अब एंड्राइड से आईओएस में ट्रांसफर कर सकेंगे चैट, WhatsApp लाया नया फीचर
याहू आंसर को बंद करने की घोषणा कंपनी ने याहू आंसर के होमपेज पर शेयर की है। होमपेज पर जानकारी दी गई है कि यह सर्विस 4 मई, 2021 को बंद कर दी जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यूजर्स 20 अप्रैल, 2021 के बाद इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसके बाद यह सर्विस केवल री ओनली मोड में ही उपलब्ध होगी। जिसे 4 मई को बंद कर दिया जाएगा। यदि यूजर्स यहां मौजूद डाटा को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए भी हेल्प पेज का लिंक दिया गया है जो डाटा डाउनलोड करने में यूजर्स की मदद करेगा।

इस सर्विस को बंद करने की घोषणा के साथ ही कंपनी ने याहू आंसर के मेंबर्स को एक नोट भेजा है जिसमें इसे बंद का कारण बताया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘हमने याहू आंसर सर्विस को 16 साल पहले शुरू किया था और ग्लोबल नॉलेज शेयर करने की यह कम्यूनिटी बनाई थी। हालांकि, हम कई चीजें साथ पूरा नहीं कर सकते थे। ऐसे में हमने 4 मई, 2021 को याहू आंसर को बंद करने का फैसला लिया है।’ बता दें कि याहू आंसर ग्लोबल नॉलेज शेयर करने की एक कम्यूनिटी है जो कि अब बंद होने जा रही है। इसे यूज करने वालों के लिए ये बड़ा झटका है।

