-
Advertisement
कुमारसैन में Shop से खिलौने ले उड़े चोर, बालूगंज में चक्का जाम पर नपे 12
शिमला। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत एक दुकान (Shop) में चोरी का मामला सामने आया है। वहीं, बालूगंज में चक्का जाम करने पर कुछ महिलाओं सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना कुमारसैन जिला शिमला में चोरी का मामला (Theft Case) राजेश कुमार पुत्र जगदयाल निवासी गांव व डाकघर कुमारसैन तहसील कुमारसैन जिला शिमला के बयान पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले कल 4 जुलाई को करीब शाम 6 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। आज रविवार सुबह करीब 10 बजे वह बाजार आया और अपनी दुकान खोलने लगा, तो देखा कि दुकान का ताला कटा हुआ है। उसे काट कर दुकान के शटर से लटका दिया था। जब अंदर जाकर चेक किया तो दुकान के अंदर से साइकिल, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, फायर रेस्क्यू (Fire Rescue), रेसिंग कार (Racing Car) आदि खिलौने, कॉर्डलेस माइक (Cordless Mike) तथा गल्ले में रखे 9400 रुपए की नगदी चोरी हो चुकी थी। शातिरों ने इस घटना को रात के समय अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई मनमोहन कालिया कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजधानी Shimla में Parking निर्माण से तीन भवनों को खतरा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
थाना बालूगंज के तहत करीब 11.55 बजे दिन शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 66 केवी सब डिवीजन के पास करीब 10/12 लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क के बीच बैठकर समय करीब 1.15 बजे दिन तक यातायात को अवरुद्ध किया। लोगों में नरेश कुमार पुत्र दुनी चंद, दुनीचंद, जोगिंद्र सिंह, मीरा ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, सुनील, प्रेम, पूनम, नीलम परियाल, कांता, रोहित व रमेश कुमार शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई पुलिस चौकी जतोग मामले की जांच कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

