-
Advertisement
#Una_ Corona: सत्ती के करीबी और BJP प्रवक्ता सहित 19 पॉजिटिव, SHO भी संक्रमित
Last Updated on September 3, 2020 by
ऊना। बीजेपी सरकार (BJP Govt) में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रो. राम कुमार कोरोना (Corona) संक्रमित पाए गए हैं। राम कुमार औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, ऊना उपमंडल के जलगरां टब्बा से 35 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, जोकि वित्तयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती का करीबी है। वहीं, 57 वर्षीय चिंतपूर्णी थाना में तैनात एसएचओ (SHO) भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कोरोना योद्धा संक्रमित के संपर्क में आए थे। पुलिस थाना अंब में तैनात 41 वर्षीय पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कोरोना योद्धा ड्यूटी के दौरान ही संक्रमित के संपर्क में आया था।
यह भी पढ़ें: #Covid-19: हिमाचल High Court ने जयराम सरकार को दिए यह निर्देश- जानिए
ऊना को बुधवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 240 सैंपल में 19 पॉजिटिव, जबकि 221 सैंपल नेगेटिव हैं। 16 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से 04 पॉजिटिव और 12 नेगेटिव हैं।
यह भी पढ़ें: Corona को मात देकर कोविड सेंटर से लौटीं 6 स्टाफ नर्सें, DC ने किया सम्मानित
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में तैनात 38 वर्षीय स्टाफ नर्स और उसका 41 वर्षीय पति पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमंडल गगरेट के मावा सिंधिया का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव हुआ है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। हरोली उपमंडल के सलोह में निर्माणाधीन ट्रिपल आईटी (Triple IT) में काम करने वाले 4 श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 21, 28, 28 और 48 साल है। यह चारों संक्रमित के संपर्क में आए थे। उपमंडल हरोली के ही टाहलीवाल का 32 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। संक्रमित के संपर्क के चलते इसका सैंपल हुआ था। उपमंडल हरोली के पंडोगा का 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल ऊना के लोअर कोटला कलां का 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल ऊना के ही कुठार खुर्द का 08 माह का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है, यह भी संक्रमित के संपर्क में ही आया था। उपमंडल गगरेट के रायपुर का 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। वहीं पीडब्ल्यूडी (PWD) में तैनात 54 वर्षीय एक्सईन (AXN) भी संक्रमित पाए गए हैं, इनमें फ्लू के लक्षण थे। गगरेट उपमंडल के भंजाल का 46 वर्षीय पत्रकार भी पॉजिटिव हुआ है। फ्लू के लक्षणों और संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इनका सैंपल हुआ था। ऊना शहर के विवेक नगर का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मैनेजर है। इसमें भी फ्लू के ही लक्षण थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page