- Advertisement -
शिमला/धर्मशाला। जिला कांगड़ा (Kangra) सहित पूरे हिमाचल में कोरोना (Corona) को लेकर अब तक अच्छी खबर है। अब तक हिमाचल में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, 6 कोरोना पॉजिटिव ठीक जरूर हुए हैं। इसमें कांगड़ा के पांच और हमीरपुर का एक शामिल है। कांगड़ा जिला में आज जीया पालमपुर की 41 वर्षीय महिला, बरोटा तहसील फतेहपुर का 50 वर्षीय व 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से जंग जीता है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) में भर्ती हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी जा रही है। यह अगले सात दिन होम आइसोलनेशन (Home Isolation) में रहेंगे। तहसील रक्कड़ के गांव रक्कड के 8 और 7 सील के मासूमों ने भी कोरोना को मात दी है। दोनों एमएच योल में दाखिल हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 298 है। अभी 61 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 233 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल में कुल आंकड़ा 1101 है। 250 एक्टिव मामले हैं। वहीं अब तक 831 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में मौत का आंकड़ा 9 ही है। वहीं, आज अब तक 1706 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 317 नेगेटिव रहे हैं। 1389 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक कोई पॉजिटिव मामला नहीं है।
- Advertisement -