-
Advertisement
Kangra जिला में मंदिरों को खोलने के लिए कुछ इस तरह का रहेगा Plan
धर्मशाला। डीसी राकेश प्रजापति (DC Rakesh Prajapati) ने कहा कि मंदिरों में किसी तरह की भीड़ एकत्रित नहीं हो, इसके लिए भी मंदिर में श्रद्वालुओं के प्रवेश को लेकर भी अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए उपमंडलाधिकारियों (SDM) को उपयुक्त प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी स्तर पर कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही मंदिरों में श्रद्वालुओं प्रवेश तथा बाहर निकलने के लिए भी अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने के लिए कहा गया है। डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी मंदिर (Jwalamukhi Temple), ब्रजेश्वरी मंदिर, चामुंडा मंदिर (Chamunda Temple), बगलामुखी मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है तथा इन मंदिरों में कोविड-19 (Covid-19) के प्रोटोकॉल की अनुपालना पर ज्यादा फोक्स रहेगा।
यह भी पढ़ें: Mata Chintpurni और बाबा बालक नाथ के दर्शनों को करना होगा इंतजार, क्या बोले DC-जानिए
कांगड़ा जिला में प्रमुख धार्मिक स्थलों, शक्तिपीठ मंदिरों को खोलने से पहले कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश उपमंडलाधिकारियों को दिए हैं। उपमंडलाधिकारियों से कार्ययोजना की रिपोर्ट मिलने के पश्चात ही शक्तिपीठ मंदिरों को दर्शनों के लिए खोला जाएगा। सोमवार को इस बाबत डीसी राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें एडीसी राघव शर्मा, एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश दत्त शर्मा, एसडीएम देहरा (SDM Dehra) धनवीर ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ छवि नैंटा, एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू भी उपस्थित थे। डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि शक्तिपीठ मंदिरों को खोलने से पहले मंदिर अधिकारियों तथा मंदिर के कर्मचारियों तथा पुजारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा मंदिरों को सैनिटाइज (Sanitize) इत्यादि करने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

