-
Advertisement

गुप्त नवरात्र में ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यहां पढ़े
गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) आज से शुरू हो रहे हैं और इन दिनों में मां दुर्गा (Maa Durga) की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इनके नाम हैं- तारा देवी, काली, त्रिपुर-सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरी भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मातंगी और देवी कमला। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में अगर व्रत व उपवास रखा जाए तो पुरानी से पुरानी और बड़ी से बड़ी बीमारी से मुक्ति मिलती है। माता के इन स्वरूपों को खुश करने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है।
माघ गुप्त नवरात्र घटस्थापना शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्र की पूजा की शुरुआत घट स्थापना के साथ की जाती है। पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त की शुरुआत 30 जनवरी सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक है। ऐसे में भक्तों को घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटे 21 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यहां भक्तों को 43 मिनट का समय मिलेगा।
गुप्त नवरात्र पूजा विधि
गुप्त नवरात्र के दिन घट स्थापना और पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। फिर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें। पूजा के समय देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। गुड़हल के फूलों की माला मां को अर्पित करनी चाहिए। मां को सिदूर अर्पित करना चाहिए। पंचामृत, नारियल चुनरी, फल मिठाई आदि का भोग लगाना चाहिए। आरती करके मां की पूजा का समापन करना चाहिए। गुफ्त नवरात्र में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
माता के प्रसन्न होने पर भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। गुप्त नवरात्र में लाभ पाने के लिए हम आपको 5 मंत्र बताने जा रहे हैं जिनके जाप से आप मां को प्रसन्न कर सकते हैं।
ये हैं वो पांच मंत्र –
- “हे गौरी शंकरार्धांगी, यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरू कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम।।”
- गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन माता पार्वती पर जल या दूध चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करने से मनपसंद वर की प्राप्ति होती है।
- “सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिम स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।”
- गुप्त नवरात्रि के प्रत्येक दिन इस चौपाई का जाप करने से जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। संभव हो तो पति-पत्नी दोनों इस चौपाई का जाप करें।
- “ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।”
- गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन सुबह स्नान करके 31 बार इस मंत्र का जाप करने से आपको इंटरव्यू में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: गुप्त नवरात्र आज से शुरू, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यहां पढे़ं
“श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।”
- गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जिससे जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती है।
- “ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय, पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।”
- गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह का योग बनता है। इस मंत्र जाप से विवाह में आ रही बाधाओं को भगवान शिव दूर करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…