-
Advertisement
इन 4 जूस को डाइट में करें शामिल, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी
कई बार हमारे शरीर में एनीमिया की शिकायत हो जाती है। एनीमिया (Anaemia) के कारण हम ये नहीं समझ पाते हैं कि हम क्या खाएं क्या ना खाएं। हर किसी व्यक्ति में एनीमिया के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसे पीकर शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- शरीर की नसें होती हैं नीली और हरी, फिर खून क्यों होता है लाल
बता दें कि जब शरीर में आरबीसी (RBC) की मात्रा कम होने लगती है, तो शरीर में ऑक्सीजन भी घटने लगती है और नया खून बनना बाधित हो जाता है। इसी समस्या को खून की कमी या एनीमिया भी कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बढ़ाने के लिए अंगूर का जूस मददगार होता है। आप चाहे तो साबुत अंगूर भी खा सकते हैं, ये आपके शरीर में खून बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा आम के जूस से भी खून की कमी को कम किया जा सकता है।
ऐसे ही एलोवेरा जूस भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, एलोवेरा जूस बहुत शानदार हर्ब है, जो कि बालों से लेकर स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, रोज एक गिलास एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) पीने से खून साफ होता है और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा रोज चुकंदर का जूस रोज पीने से खून की कमी दूर होती है।
