-
Advertisement
आज है सावन महीने का पहला सोमवार, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से होगा लाभ
Last Updated on July 18, 2022 by sintu kumar
सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। इस माह के हर सोमवार का अपना महत्व है। इस बार सावन माह का पहला व्रत आज यानी 18 जुलाई को है। सावन (Savan) महीने में शिव भक्तों में एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिलती है। पुराणों में वर्णित है कि भगवान शिव को खुश करने के लिए सावन अति उत्तम है। आज हम आपको सावन माह के पहले सोमवार का मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:चिंता से निजात दिलाते हैं ये उपाय, आप भी जरूर करें
बता दें कि इस बार सावन में चार सोमवार आने वाले हैं। खास बात ये है कि इन चारों सोमवार (Monday) पर शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं पहले सावन सोमवार का मुहूर्त, शुभ योग और पूजा विधि के बारे में। गौरतलब है कि सावन माह अति पावन और पवित्र माना जाता है। कारण इस माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना होती है। इस दिन रवि योग बन रहा है।
ज्योतिष में बताया गया है कि इस योग में शिव की पूजा के साथ मंत्र साधना भी लाभदायक होती है। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना लाभदायक रहेगा। वहीं, इस दिन मौना पंचमी योग भी बन रहा है। मौना पंचमी पर भोलेनाथ की पूजा के साथ नाग देवता की पूजा का भी विधान है। वहीं, इस दिन मौन व्रत रखने से मानसिक शक्ति (Mental Strength) का विकास होता है। सावन महीने के पहले सोमवार पर शोभन योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।