-
Advertisement

यह है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, जानकर कांप जाएगी रूह
दुनिया में ऐसी कई जगह हैं जिनको भूतिया (Haunted) होने का प्रमाण मिल चुका है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इन जगहों के बारे में लोगों की यह धारणा है कि यहां भूत-प्रेत और आत्माओं का साया है।
यह भी पढ़ें: Viral Video : इस बच्चे ने हवा में दिखाई ऐसी कलाबाजियां, देखते रह गए लोग
यह हैं वे डरावनी जगहें
हॉगकॉग का साई यिंग पुन मेन्टल हॉस्पिटल – इस हॉस्पिटल का निर्माण 1892 में हुआ था। दूसरे विश्व युद्द के दौरान इसे नर्सिंग स्टाफ हॉस्टल (Nursing Staff Hostel) के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा मानना है कि युद्ध के समय सैनिक इस जगह को फांसी देने के लिए इस्तेमाल करते थे।लोगों का कहना है कि यह उन लोगों की आत्माएं हैं, जिन्हेंशान्ति नहीं मिली और वे भटक रहीं हैं। रात के समय में इनकी चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती है। इसके अलावा यहां पर सिर कटी हुई डरावनी आकृतियां दौड़ती-भागती दिखाई देती हैं।
अमरीका के फ्लोरिडा का रॉयल होप हॉस्पिटल- इस हॉस्पिटल में घायल सैनिकों का इलाज करवाया जाता था। यह एक पुराने कब्रगाह (Burial ground) के ऊपर बना है। इसी की वजह से यहां पर भूतों की डेरा है। यहां पर काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी के मुताबिक यहां पर इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट्स अपने आप गिरने लगते है।
कनाडा का ट्रैंन्क्विले आरोग्य निवास – यहां पर टीबी मरीजों का ईलाज किया जाता था। कुछ समय बाद यह हॉस्पिटल बंद हो गया। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके सभी मरीज और स्टाफ अचानक लापता हो गए, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल सका। इसी के कारण इसे भूतिया मानकर बंद कर दिया गया। आज भी ऐसा कहा जाता है कि इस अस्पताल में जाने वाला लौटकर वापस नहीं आता।