-
Advertisement
इस बार विधानसभा चुनाव में 720 युवा तिब्बती करेंगे अपने मत का प्रयोग
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए धर्मशाला में युवा तिब्बतियों ने भी इस मर्तबा अपने नए वोट (New Votes) बनाए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में तिब्बती युवा (Tibetan youth) अपने मत का प्रयोग कर प्रदेश की सरकार को चुनने में मदद करेंगे, वहीं अपने पहले मतदान को लेकर भी तिब्बती युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं जिला कांगड़ा में अभी मौजूदा समय में 9147 तिब्बती लोग रह रहे हैं जिसमें से 5689 पुरुष व 3458 तिब्बती महिलाएं रह रही हैं। वहीं यह तिब्बती मैक्लोडगंज में लगने वाले पोलिंग बूथ में अपना मतदान करेंगे और सिद्धबाड़ी में रहने वाले तिब्बती सिद्धबाड़ी में बनने वाले पोलिंग बूथ में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट: 19 नवंबर को होगी पहाड़ों पर अंधाधुंध निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई
इस संबंध में धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी वेक्टा (SDM Shilpi Vekta of Dharamshala) ने बताया कि 18 निर्वाचन क्षेत्र धर्मशाला में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 720 युवा तिब्बतियों ने अपना वोट बनवाया है। उन्होंने बताया कि तिब्बतियों की अधिकांश संख्या पोलिंग स्टेशन 2 और 3 जो कि भागसूनाग में हैं। उन्होंने कहा कि जो तिब्बती 1 जून 1986 को भारत मे पैदा हुए हैं वो तिब्बती अपना वोट बनवा सकता है। इसके अतिरिक्त जिन तिब्बतियों के माता-पिता ने भारत की नागरिकता (Indian citizenship) ले रखी है। जिनका जन्म 1 जून 1986 से लेकर 2003 के बीच हुआ है वे तिब्बती अपना वोट बनवा सकते हैं। एसडीएम शिल्पी वेक्टा ने तिब्बत सेटलमेंट ऑफिसर के माध्यम से सभी तिब्बतियों से अपील करते हुए कहा कि सभी तिब्बती जिनके वोट बने हैं व 12 नवंबर को जरूर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
वहीं मेंबर ऑफ तिब्बतन पार्लिमेंट एक्साइल की सदस्य तेनजिन डोलमा ने कहा कि जो तिब्बतियों की भागीदारी चुनाव में हमेशा रहती है। आगे भी निरंतर जारी रहेगी और इसमें यह संभव है कि हर बार नए युवा तिब्बती अपना वोट बनाकर मतदान जरूर करेंगे उन्होंने कहा कि भारत में होने वाले चुनावों को लेकर भी तिब्बती युवाओं में जोश काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि काफी युवा तिब्बती धर्मशाला में ही पैदा हुए है और उन्हें यहां राजनीति और नेताओं की भी अच्छी जानकारी है। उन्होंने कहा कि सभी युवा तिब्बती भारत के नागरिक की तरह ही मैक्लोडगंज (Mcleodganj) में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ युवा तिब्बतियों द्वारा यह भी देखा जा रहा है कि कौन सी पार्टी तिब्बत और चीन के मुद्दे को लेकर सक्रिय है। इसी मुद्दे को देखते हुए युवा तिब्बती आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा तिब्बतियों को इस बात पर भी गर्व महसूस होता है कि उनका जन्म यही हुआ है और आज देश के सबसे बड़े पर्व चुनाव में उन्हें भाग लेने का अवसर मिल रहा है।
