-
Advertisement
Chitta: हिमाचल पुलिस ने ढाबे से उठा लिए दो युवक, तलाशी में मिला चिट्टा
नाहन/मंडी। हिमाचल पुलिस (Himachal Police) ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ तीन लोगों का गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सिरमौर जिला की एसआईयू टीम (SIU Team) ने चिट्टे सहित दो युवकों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है। शुक्रवार बीती रात जिला पुलिस (Police) की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नाहन-श्री रेणुका की मार्ग पर दोसड़का में बबलू दा ढाबा में बैठे दो व्यक्तियों के पास नशा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नशे का सामान लेकर जा रहा था कुल्लू का युवक, पुलिस ने पकड़ लिया
जब टीम ने इनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 3.13 ग्राम चिट्टा (Chitta) बरामद किया गया। दोनों आरोपी युवा ददाहू जिला सिरमौर के रहने वाले हैं। दोनों युवा मोटरसाइकिल (Bike) में सवार होकर यहां आए थे और मोटरसाइकिल को ढाबे के बाहर खड़ा करके अंदर ढाबे में बैठे थे। इसी बीच टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर, संगड़ाह (Sangrah) के डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: फर्जी आईजी बन अवैध वसूली मामले में हरियाणा पुलिस के दो जवान गिरफ्तार
मंडी में पकड़ा दूसरा मामला
मंडी (Mandi) जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के कब्जा से 34.03 ग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू मंडी की टीम पुंघ नाके पर मौजूद थी। उसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जा से 34.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
यह भी पढ़ें:ऊना में पुलिस लाइन से 500 मीटर की दूरी पर दुकान से नगदी साफ कर गए चोर
वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान समर्थ शर्मा पुत्र पुरषोत्तम लाल निवासी जरल कॉलोनी पंडोह डाकघर पंडोह (Pandoh) तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी (SP) मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34.03 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
