-
Advertisement
युवक को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे सवा तीन लाख
Last Updated on August 21, 2022 by sintu kumar
मंडी। हिमाचल (Himachal) में भी अब ठग सक्रिय हो गए हैं। यही कारण है कि इस भोले-भाले प्रदेश में भी अब ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसी कड़ी में मंडी (Mandi) के बल्ह क्षेत्र में युवक को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर तीन लाख पच्चीस हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की मां ने रिश्ते में लगने वाले भाई पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में तबाही का मंजर, भारी बारिश से 15 लोगों की मौत; 6 लापता- कई गाड़ियां बहीं
इस संबंध में नौरू वासी विंता देवी (Vinta Devi) ने पुलिस को बताया है कि उसका चचेरा भाई वोल्वो बस चलाता है। उसने उसे बताया कि उसका कोई जानकार विनोद (Vinod) चंडीगढ़ पुलिस में है और वह बच्चों को कोचिंग देकर पुलिस में भर्ती भी करवा देता है। विश्वास दिलवाने के लिए उसने पुलिस वर्दी वाली फोटो दिखाकर उसे झांसे में फंसा लिया और बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उससे तीन लाख पच्चीस हजार रुपए ठग लिए। अब जब उससे पूछा जा रहा है तो उसका फोन बंद आ रहा है। हमने उससे संपर्क साधने की बहुत कोशिश की मगर उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। बल्ह पुलिस थाना ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group