-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Kangra और Mandi में आज तीन नए मामले, हिमाचल में 14 हुए ठीक
Last Updated on June 16, 2020 by
शिमला। हिमाचल आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो कांगड़ा (Kangra) और एक मंडी (Mandi) से है। वहीं, 14 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा जिला के 12, किन्नौर और मंडी जिला का एक एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। कांगड़ा जिला में अब 147 कुल मामले हो गए हैं। 47 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 99 ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। मंडी जिला में कुल आंकड़ा 23 पहुंच गया है। तीन एक्टिव केस हैं। 18 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: रणधीर बोले- BJP एकजुट, Congress देख रही मुंगेरी लाल के हसीन सपने
यह भी पढ़ें: नगरोटा बगवां में देसी शराब से भरा Truck पकड़ा, पुलिस ने ट्रक और Liquor कब्जे में ली
हिमाचल में आज 1607 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 468 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1136 की रिपोर्ट का इंतजार है। तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 559 हो गया है। एक्टिव केस 184 हैं। अब तक 360 लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: HPBOSE : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड Plus Two का कब आएगा Result, पढ़ें ये रपट
कांगड़ा जिला में 24 वर्षीय युवक और उसका 20 वर्षीय भाई पाॅजिटिव पाए गए हैं। यह कुनाह रक्कड़ के रहने वाले हैं। 12 जून को दिल्ली से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। दो मामले आने की पुष्टि डीसी राकेश प्रजापति ने की है। मंडी जिला में एक 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये वर्तमान में सरकाघाट में रहता है। मूलत: धर्मपुर क्षेत्र का है। वह बीते कल सरकाघाट अस्पताल में फ्लू ओपीडी में चेकअप करवाने गया था, जहां उसका सैंपल लिया गया था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की है।
कांगड़ा जिला में यह लोग हुए ठीक
पुड़वा का 42 वर्षीय व्यक्ति, लंबापट्ट का 38 वर्षीय युवक, लंबागांव का 27 वर्षीय युवक, खनियारा धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक और गधेरण का 33 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। इसके अलावा नगरोटा बगवां के 30 वर्षीय युवक, फतेहपुर के 25 वर्षीय युवक, जवाली के 39 वर्षीय युवक, मझेरणू के 52 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल के 32 वर्षीय युवक और सेहल के 46 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। साथ एक अन्य व्यक्ति भी ठीक हुआ है। इसमें 9 कोविड केयर सेंटर डाढ़ और तीन बैजनाथ में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।